![]() |
| रेमो डिसूजा के साथ अभिनेता रणवीर सिंह और सारा अली खान |
लुधियाना, 15 दिसंबर 2018 (न्यूज़ टीम): बॉलीवुड के सबसे विविधतापूर्ण और प्रतिभाशाली अभिनेता रणवीर सिंह ‘डांस प्लस’ 4 में अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। उनके साथ उनके को-स्टार सारा अली खान भी थे। इनके साथ बाकी सभी रणवीर के जोश, रॉकस्टार अंदाज और कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर के कायल हो गये। परफॉर्मर के तौर पर उन्होंने डांसिंग के अपने बेहतरीन हुनर और दमदार अभिनय डाला है।
इस शो के सुपर जज रेमो डिसूजा जिन्होंने उनकी पत्नी दीपिका को ‘बाजीराव मस्तानी’ में चार्टबस्टर गाने ‘दीवानी मस्तानी’ में कोरियोग्राफ किया था। क्लासिकल और कंटेम्पररी के बेजोड़ मेल की वजह से उन्हें इस गाने के लिये पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। वह कहते हैं, "मैंने दीपिका को दीवानी मस्तानी गाने में कोरियोग्राफ किया था, जिसके लिये मुझे नेशनल अवॉर्ड मिला था, लेकिन आप पूरे गाने के दौरान बैठे थे, इसलिये आपको कोरियोग्राफ करने का मौका नहीं मिला। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ही हम एक साथ एक पूरा डांसिंग नंबर करेंगे और जल्द ही एक साथ काम करेंगे। एक व्यक्ति के तौर पर और एक कलाकार के रूप में रणवीर में सेट पर और उसके बाहर भी वैसा ही जोश रहता है। वह हमेशा ही ऊर्जा से भरे होते हैं।
