Home >> ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना >> टेलीविज़न >> दिव्यांका त्रिपाठी >> मनोरंजन >> स्टार प्लस >> दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘अद्भुत गणेश उत्सव’ में पहली बार कत्थक में आजमाया हाथ
कत्थक और लावनी में दिव्यांका त्रिपाठी का पहला प्रयास
कत्थक और लावनी में दिव्यांका त्रिपाठी का पहला प्रयास
लुधियाना, 12 सितम्बर 2018 (लुधियाना न्यूज़): स्टारप्लस के डेली सोप ‘ये है मोहब्बतें’ में ईशिता की अपनी भूमिका के लिये मशहूर दिव्यांका त्रिपाठी ‘अद्भुत गणेश उत्सव’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिये जीतोड़ मेहनत कर रही हैं। उन्हें अपनी परफॉर्मेंस से खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भेंट देते हुए दिखाया जायेगा।

दिव्यांका अपने पति विवेक दाहिया के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये’ का हिस्सा रही हैं, जहां उन्होंने क्रम्पिंग, रेट्रो, तांडव, बॉलीवुड जैसे स्टाइल सीखे थे। यह पहली बार है कि वह कथक$लावणी में हाथ आजमा रही हैं। वह ‘दीवानी मस्तानी’ और ‘नवराई माझी’ गाने पर डांस कर रही हैं। इस बात को लेकर उत्साहित दिव्यांका कहती हैं, ‘‘मैंने अपने जीवन में कभी भी कथक नहीं किया, इसलिये यह पहली बार है कि मैं इस स्टाइल में हाथ आजमा रही हूं। एक कलाकार के तौर पर मैं हमेशा कुछ नया सीखने के लिये तैयार रहती हूं। जब मुझे पता चला कि मैं कथक कर रही हूं तो मैं उत्साहित होने के साथ-साथ नर्वस भी थी। मेरी एंट्री लगभग 20 फीट ऊंचे ढोलक से होती है, जोकि बेहद रोमांचक है। उम्मीद करती हूं कि उत्सव की तरह ही यह परफॉर्मेंस भी अद्भुत हो।’’

वाह, हम इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!