Articles by "धर्म एवं संस्कृति"
Showing posts with label धर्म एवं संस्कृति. Show all posts
सुन्नी मुहम्मदी मसजिद सूआ रोड ग्यासपुरा में मनाई गई ईद मौके संबोधन करते हुए पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा
लुधियाना, 26 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): आज मुस्लिम भाईचारे की ओर से सुन्नी मुहम्मदी मस्जिद सूआ रोड ग्यासपुरा में प्रधान अनऊल हक की अगवाई में ईद उल फितर का त्यौहार बड़े ही जोश व उत्साह के साथ मनाया गया। इस्लाम धर्म में यह सबसे बड़ा त्यौहार है और दुनिया भर के मुसलमानों के लिए इसका इंतजार रहता है। इस अवसर पर लोगों ने जहां एक-दूसरे को ईद की बधाईयां दीं, वहीं अल्लाह का शुक्रिया अदा भी किया।
ईद-उल-फितर के मौके पर लुधियाना जामा मस्जिद में नमाज अदा करते मुसलमान
लुधियाना, 26 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): ईद का दिन नफरतों को मुहब्बत में बदलने का संदेश देता है। जो फिरकापरस्त ताकतें देश में नफरत की राजनीति करना चाहती हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह बात आज यहां पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना में ईद उल फितर के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय समागम के दौरान हजारों मुसलमानों को संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कही।
मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी
लुधियाना, 24 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): आज यहां पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से पंजाब के शाही इमाम व रूअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने पंजाब भर के मुसलमानों से अपील की है कि 25 जून को हर मुसलमान ईद-उल-फितर का चांद जरूर देखे।
शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी
लुधियाना, 16 जून 2017 (मनीषा शर्मा): रोजदारों ने आज शहर भर की विभिन्न मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा की और विश्व शांति की दुआ की गई। फील्डगंज चौंक में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में इस मौके पर हजारों मुस्लमानों को संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रमजान का मुबारक महीना दुनिया भर के इंसानों के लिए रहमत है। इस पवित्र महीने में रोजदारों के साथ-साथ सभी इंसानों को अल्लाह ताआला का विशेष कर्म होता है।
जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज में संबोधित करते हुए शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी
लुधियाना, 09 जून 2017 (मनीषा शर्मा): पवित्र रमजान शरीफ के तीसरे जुम्मे की नमाज अदा करने से पहले हजारों मुस्लमानों को संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रमजान शरीफ बंदे का अपने रब्ब से इजहार-ए- इश्क का महीना है। बंदा अपने रब्ब को राजी करने के लिए उसके हुक्म के मुताबिक अपना वक्त गुजारता है।
शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी
लुधियाना, 2 जून 2017 (नील कमल सोनू): पवित्र रमजान महीने के आज पहले जुम्मे की नमाज शहर भर में लाखों मुस्लमानों ने विभिन्न मस्जिदों में अदा की। इस मौके पर फील्डगंज चौंक स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों मुस्लमानों को संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रोजा इंसान को बुराइयों से रोक कर अच्छाई की तरफ ले जाता है।