Articles by "हिंदी समाचार"
Showing posts with label हिंदी समाचार. Show all posts
जामा मस्जिद लुधियाना में मुस्लिम भाईचारे के लोग ईद की नमाज अदा करते हुए
जामा मस्जिद लुधियाना में मुस्लिम भाईचारे के लोग ईद की नमाज अदा करते हुए
लुधियाना, 02 सितम्बर 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): आज यहां पंजाब की इतिहासिक जामा मस्जिद लुधियाना में हजारों मुस्लमानों में पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी की इमामत में ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर जामा मस्जिद में ईद मिलन का राज्य स्तरीय समारोह भी आयोजित किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पदाधिकारी स्व: राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए
जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पदाधिकारी स्व: राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए
लुधियाना, 20 अगस्त 2017 (मनीषा शर्मा): देश के पूर्व प्रधानमंत्री शहीद राजीव गांधी का जन्म दिवस जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) द्वारा जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी की अध्यक्षता में स्थानीय कांग्रेस भवन में प्ररेणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की युवा सोच को नमन करते हुए स्व: राजीव गांधी की तस्वीर के समक्ष कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित किये।
एस.वी.एन स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान राधा, कृष्ण बनकर आए नन्हे मुन्हे विधार्थी
एस.वी.एन स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान राधा, कृष्ण बनकर आए नन्हे मुन्हे विधार्थी
लुधियाना, 11 अगस्त 2017 (मनीषा शर्मा): स्वामी विवेकानंद सीनियर सकैंडरी स्कूल, भाई रणधीर सिंह नगर में जन्माष्टमी हर्षोलास के साथ मनाई गई. जिसमे नर्सरी, एल.के.जी. और यु.के.जी. के नन्हे मुन्हे विधार्थी राधा, कृष्ण की वेशभूषा में आए।
कनाडा के ब्रहमटन सैंट्रल से सांसद रमेश संघा लुधियाना में पवन दीवान व अन्य के साथ पौधारपण करते हुए
कनाडा के ब्रहमटन सैंट्रल से सांसद रमेश संघा लुधियाना में पवन दीवान व अन्य के साथ पौधारपण करते हुए
लुधियाना, 27 जुलाई 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): जन्मभूमि पंजाब के साथ अत्यंत प्यार करने वाले कनाडा के ब्रहमटन सैंट्रल से सांसद रमेश संघा द्वारा लुधियाना के सर्कट हाउस में वातावरण संभाल सोसाइटी द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान पौधारपण करके किया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करना, प्रत्येक इंसान का फर्ज है। इस दौरान संघा के साथ पंजाब कांग्रेस महासचिव पवन दीवान भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इंडक्शन प्रोग्राम में पेरेंट्स को स्कूल में पढ़ाने के तरीकों के बारे में बतातीं प्रिंसिपल
इंडक्शन प्रोग्राम में पेरेंट्स को स्कूल में पढ़ाने के तरीकों के बारे में बतातीं प्रिंसिपल
लुधियाना, 25 जुलाई 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना हिंदी): दिल्ली पब्लिक किड्स स्कूल पक्खोवाल रोड में पेरेंट्स के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य मकसद पेरेंट्स को स्कूल में स्टूडेण्ट्स को पढ़ाने के तरीकों से अवगत करवाना था।
जामा मस्जिद में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी
जामा मस्जिद में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी
लुधियाना, 16 जुलाई, 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): बीती शाम सलेम टाबरी चर्च के पास्टर सुल्तान मसीह की सरेआम गोलियां मार कर की गई हत्या पर पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना की ओर से गहरा दुख प्रगट करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने मांग की है कि हत्यारों को गिरफ्तार करके फांसी की सजा दी जाए।
फिल्म जब हैरी मेट सेजल से लिया गया चित्र जिसमें शाहरुख़ खान व अनुष्का शर्मा दिखाई दे रहे हैं
फिल्म जब हैरी मेट सेजल से लिया गया चित्र जिसमें शाहरुख़ खान व अनुष्का शर्मा दिखाई दे रहे हैं
लुधियाना, 12 जुलाई 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): "जब हैरी मेट सेजल" के मिनी ट्रेल्स और अभी तक रिलीज हुए सभी गानों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। और अब जल्द ही फ़िल्म का चौथा गाना "बटरफ्लाई" भी दस्तक देने के लिए तैयार है।
गुरदीप सिंह गोशा गुलदस्ते भेंट कर सुखबीर बादल को जनम दिवस की बधाई देते हुए
गुरदीप सिंह गोशा गुलदस्ते भेंट कर सुखबीर बादल को जनम दिवस की बधाई देते हुए
लुधियाना, 10 जुलाई 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): यूथ अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के जन्म दिवस पर उनको गुलदस्ते भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
सर्कट हाऊस लुधियाना में क्रिश्चियन यूनाईटिड फैडरेशन की बैठक को संबोधित करते हुए फैडरेशन के राष्ट्रीय प्रधान अलबर्ट दूआ, साथ में अंजी दूआ, विक्की समुअल, जानसन गिल व अन्य
सर्कट हाऊस लुधियाना में क्रिश्चियन यूनाईटिड फैडरेशन की बैठक को संबोधित करते हुए फैडरेशन के राष्ट्रीय प्रधान अलबर्ट दूआ, साथ में अंजी दूआ, विक्की समुअल, जानसन गिल व अन्य
लुधियाना, 05 जुलाई 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): आज सर्कट हाऊस लुधियाना में क्रिश्चियन यूनाईटिड फैडरेशन की एक महत्त्वपूर्ण बैठक फैडरेशन के राष्ट्रीय प्रधान अलबर्ट दूआ की प्रधानगी में हुई। मीटिंग में पंजाब के विभिन्न जिलों से ईसाई भाईचारे से संबंधित नेताओं ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शनी के दौरान डिज़ाइनर कपड़ो को देखते एक महिला
प्रदर्शनी के दौरान डिज़ाइनर कपड़ो को देखते एक महिला
लुधियाना, 01 जुलाई 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): होटल रेडिसन ब्लू लुधियाना में दिल्ली और मुम्बई के मशहूर सेलेब्रिटी एवं बॉलीवुड डिज़ाइनरों ने दो दिवसीय अपने तैयार किये कपड़ो की प्रदर्शनी लगाई। गुड़गांव से बेस्ट प्राइस शो के की संस्थापक प्रिया लखनपाल ने बताया की ये प्रदर्शनी पहले मुम्बई व दिल्ली में लगायी गयी थी। हमने पंजाब में लुधियाना शहर को चुना है। यहाँ यह प्रदर्शनी पहली बार लगाई है क्योकि लुधियाना एक इंडस्ट्री हब है। लुधियाना के लोगो को डिज़ाइनर कपड़ो का क्रेज़ है।
पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 में पुलिस पब्लिक मीटिंग में आये लोगों को हिदायते देते एसीपी गुरप्रीत सिंह व एसएचओ पवन कुमार
लुधियाना, 28 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): आज पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 में पुलिस पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में एसीपी गुरप्रीत सिंह व एसएचओ पवन कुमार ने घुमार मंडी, दंडी स्वामी, कॉलेज रोड, डीएमसी रोड, पुलिस लाइन रोड में जाम की समस्या को लेकर दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी वालों को हिदायते दी।
सुन्नी मुहम्मदी मसजिद सूआ रोड ग्यासपुरा में मनाई गई ईद मौके संबोधन करते हुए पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा
लुधियाना, 26 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): आज मुस्लिम भाईचारे की ओर से सुन्नी मुहम्मदी मस्जिद सूआ रोड ग्यासपुरा में प्रधान अनऊल हक की अगवाई में ईद उल फितर का त्यौहार बड़े ही जोश व उत्साह के साथ मनाया गया। इस्लाम धर्म में यह सबसे बड़ा त्यौहार है और दुनिया भर के मुसलमानों के लिए इसका इंतजार रहता है। इस अवसर पर लोगों ने जहां एक-दूसरे को ईद की बधाईयां दीं, वहीं अल्लाह का शुक्रिया अदा भी किया।
पुलिस सांझ केंद्र आतम नगर द्वारा नशों के खिलाफ जागरूकता बैठक के दौरान नशों के खिलाफ स्लोगन दिखते लोग
लुधियाना, 26 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): पुलिस सांझ केंद्र आतम नगर लुधियाना द्वारा नशों के खिलाफ जागरूकता बैठक का आयोजन किरण अस्पताल, गिल रोड पर डॉक्टर तिरलोचन सिंह एम.डी. और इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह इंचार्ज सब डिवीज़न आतम नगर की अध्यक्षता में किया गया।
आल इंडिया आर टी आई के नेशनल प्रधान राजन राणा व उपप्रधान रिषभ कनोजिया को शिव सेना पंजाब में शामिल करते हुए चेयरमैन राजीव टंडन
लुधियाना, 26 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): आल इंडिया आर टी आई के नेशनल प्रधान राजन राणा व उपप्रधान रिषभ कनोजिया ने आज बसंत रिजार्ट में प्रेस वार्ता कर अपनी पूरी टीम के साथ शिव सेना पंजाब में शामिल होने की घोषणा करते हुए कहा कि हिन्दू समाज के कार्यो के लिये अगर कोई सही प्लेटफॉर्म है तो वो शिव सेना पंजाब है। इस अवसर पर शिव सेना नेताओ राजीव टंडन, निश नारंग, अमित कौंडल, प्रिंस शर्मा, सन्नी मेहता ने शिव सेना में शामिल होने वाले सभी नेताओं का सिरोपा डाल कर स्वागत किया।
पवन दीवान
लुधियाना, 26 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): पंजाब कांग्रेस महासचिव पवन दीवान ने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रहम मोहिन्दरा के प्रयत्नों के चलते स्वास्थ्य क्षेत्र में आए साकारात्मक सुधारों का स्वागत किया है और इसे राज्य के सेहत विभाग की सेहत सुधारने की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है।
ईद-उल-फितर के मौके पर लुधियाना जामा मस्जिद में नमाज अदा करते मुसलमान
लुधियाना, 26 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): ईद का दिन नफरतों को मुहब्बत में बदलने का संदेश देता है। जो फिरकापरस्त ताकतें देश में नफरत की राजनीति करना चाहती हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह बात आज यहां पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना में ईद उल फितर के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय समागम के दौरान हजारों मुसलमानों को संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कही।
मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी
लुधियाना, 24 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): आज यहां पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से पंजाब के शाही इमाम व रूअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने पंजाब भर के मुसलमानों से अपील की है कि 25 जून को हर मुसलमान ईद-उल-फितर का चांद जरूर देखे।
कैंप ऑफिस में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान शहरी गुरप्रीत गोगी व अन्य
लुधियाना, 24 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): पंजाब के किसान पिछले दस बर्षों से भाजपा अकाली की बुरी नीतियों के चलते कर्ज के बोझ तले दबे पड़े हुए थे और अपनी दी हुई वोटों का खमियाजा भुगत रहे थे जिसके चलते कई किसान इस कर्ज के कारण काल का ग्रास बने। कांग्रेस के सत्ता में आने पर आज दस बर्षों के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के किसानों के ऋण माफ़ करने की घोषणा के बाद किसानों के चेहरे ख़ुशी से महके है उक्त शब्द कैंप ऑफिस में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान शहरी गुरप्रीत गोगी ने कहे।
शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी
लुधियाना, 16 जून 2017 (मनीषा शर्मा): रोजदारों ने आज शहर भर की विभिन्न मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा की और विश्व शांति की दुआ की गई। फील्डगंज चौंक में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में इस मौके पर हजारों मुस्लमानों को संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रमजान का मुबारक महीना दुनिया भर के इंसानों के लिए रहमत है। इस पवित्र महीने में रोजदारों के साथ-साथ सभी इंसानों को अल्लाह ताआला का विशेष कर्म होता है।
पंजाब कांग्रेस महासचिव पवन दीवान सचिव सुनील दत्त के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मिलते हुए
लुधियाना, 14 जून 2017 (मनीषा शर्मा): पंजाब कांग्रेस महासचिव पवन दीवान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा राज्य के लघु व मध्यम स्तर के किसानों को बिजली सब्सिडी मुहैया करवाने हेतु खुद अपनी बिजली सब्सिडी छोड़े जाने के कदम का स्वागत किया है। इसका बड़े किसानों को भी अनुसरण करना चाहिए, ताकि सब्सिडी का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।