Home >> जिला कांग्रेस कमेटी >> मनीषा शर्मा >> राजनीति >> हिंदी समाचार >> जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया स्व: राजीव गांधी का जन्म दिवस
जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पदाधिकारी स्व: राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए
जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पदाधिकारी स्व: राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए
लुधियाना, 20 अगस्त 2017 (मनीषा शर्मा): देश के पूर्व प्रधानमंत्री शहीद राजीव गांधी का जन्म दिवस जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) द्वारा जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी की अध्यक्षता में स्थानीय कांग्रेस भवन में प्ररेणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की युवा सोच को नमन करते हुए स्व: राजीव गांधी की तस्वीर के समक्ष कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित किये।

इस अवसर पर जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज राजीव गांधी इस दुनिया में भले ही न हो लेकिन उनकी जो सोच थी कि आधुनिक भारत का निर्माण करना चाहते थे वो आज जरूर दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि 40 साल की उम्र में देश के सबसे युवा और नौवें प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल करने वाले राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं। उन्होंने कहा की स्व:राजीव गांधी पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने देश में तकनीक के प्रयोग को प्राथमिकता देकर कंप्यूटर के व्यापक प्रयोग पर जोर डाला। भारत में कंप्यूटर को स्थापित करने के लिए उन्हें कई विरोधों और आरोपों को भी झेलना पड़ा लेकिन अब वह देश की ताकत बन चुके कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि स्व: राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्‍व काल में कई ऐसे फैसले लिए जिसका असर देश के विकास पर देखने को मिला। गोगी ने कहा कि राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे और जैसा कि वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता को बनाये रखने के उद्देश्य के अलावा उनके अन्य प्रमुख उद्देश्यों में से एक है इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने वाले देश के एकमात्र नेता राजीव गांधी ही थे। उन्होने कहा कि पंडित नेहरु ने जिस आधुनिक भारत की नींव रखी थी राजीव गांधी ने उसे आगे बढ़ाते हुए एक नया आयाम दिया। जिसने भारत को 21वीं सदी में एक सक्षम और सुदृढ़ राष्ट्र के रुप में स्थापित किया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्व: राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए देश के विकास में सदैव अग्रिम रहने का संकल्प लिया तांकि आधुनिक भारत का सपना साकार हो सके। इस अवसर पर सेवा दल से सुशील पराशर, ब्लाक प्रधान जरनैल सिंह, ब्लाक प्रधान राजिंदर बाजवा, विपन अरोड़ा, पंजाब सैक्ट्री पंकज गोयल, शिव कुमार, भानु कपूर, सुरिंदर शर्मा, सेवा दल से गुरबचन सिंह, शिंगारा सिंह, गुलजारी लाल, सुभाष मल्होत्रा, मुनीश कपूर, नितिन खन्ना, राम, बाबा सुभाष, बी के अरोड़ा व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।