Articles by "मनीषा शर्मा"
Showing posts with label मनीषा शर्मा. Show all posts
जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पदाधिकारी स्व: राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए
जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पदाधिकारी स्व: राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए
लुधियाना, 20 अगस्त 2017 (मनीषा शर्मा): देश के पूर्व प्रधानमंत्री शहीद राजीव गांधी का जन्म दिवस जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) द्वारा जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी की अध्यक्षता में स्थानीय कांग्रेस भवन में प्ररेणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की युवा सोच को नमन करते हुए स्व: राजीव गांधी की तस्वीर के समक्ष कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित किये।
एस.वी.एन स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान राधा, कृष्ण बनकर आए नन्हे मुन्हे विधार्थी
एस.वी.एन स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान राधा, कृष्ण बनकर आए नन्हे मुन्हे विधार्थी
लुधियाना, 11 अगस्त 2017 (मनीषा शर्मा): स्वामी विवेकानंद सीनियर सकैंडरी स्कूल, भाई रणधीर सिंह नगर में जन्माष्टमी हर्षोलास के साथ मनाई गई. जिसमे नर्सरी, एल.के.जी. और यु.के.जी. के नन्हे मुन्हे विधार्थी राधा, कृष्ण की वेशभूषा में आए।
शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी
लुधियाना, 16 जून 2017 (मनीषा शर्मा): रोजदारों ने आज शहर भर की विभिन्न मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा की और विश्व शांति की दुआ की गई। फील्डगंज चौंक में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में इस मौके पर हजारों मुस्लमानों को संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रमजान का मुबारक महीना दुनिया भर के इंसानों के लिए रहमत है। इस पवित्र महीने में रोजदारों के साथ-साथ सभी इंसानों को अल्लाह ताआला का विशेष कर्म होता है।
पंजाब कांग्रेस महासचिव पवन दीवान सचिव सुनील दत्त के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मिलते हुए
लुधियाना, 14 जून 2017 (मनीषा शर्मा): पंजाब कांग्रेस महासचिव पवन दीवान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा राज्य के लघु व मध्यम स्तर के किसानों को बिजली सब्सिडी मुहैया करवाने हेतु खुद अपनी बिजली सब्सिडी छोड़े जाने के कदम का स्वागत किया है। इसका बड़े किसानों को भी अनुसरण करना चाहिए, ताकि सब्सिडी का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।
जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज में संबोधित करते हुए शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी
लुधियाना, 09 जून 2017 (मनीषा शर्मा): पवित्र रमजान शरीफ के तीसरे जुम्मे की नमाज अदा करने से पहले हजारों मुस्लमानों को संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रमजान शरीफ बंदे का अपने रब्ब से इजहार-ए- इश्क का महीना है। बंदा अपने रब्ब को राजी करने के लिए उसके हुक्म के मुताबिक अपना वक्त गुजारता है।