Articles by "शाही इमाम"
Showing posts with label शाही इमाम. Show all posts
जामा मस्जिद लुधियाना में मुस्लिम भाईचारे के लोग ईद की नमाज अदा करते हुए
जामा मस्जिद लुधियाना में मुस्लिम भाईचारे के लोग ईद की नमाज अदा करते हुए
लुधियाना, 02 सितम्बर 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): आज यहां पंजाब की इतिहासिक जामा मस्जिद लुधियाना में हजारों मुस्लमानों में पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी की इमामत में ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर जामा मस्जिद में ईद मिलन का राज्य स्तरीय समारोह भी आयोजित किया गया।
जामा मस्जिद में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी
जामा मस्जिद में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी
लुधियाना, 16 जुलाई, 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): बीती शाम सलेम टाबरी चर्च के पास्टर सुल्तान मसीह की सरेआम गोलियां मार कर की गई हत्या पर पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना की ओर से गहरा दुख प्रगट करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने मांग की है कि हत्यारों को गिरफ्तार करके फांसी की सजा दी जाए।
ईद-उल-फितर के मौके पर लुधियाना जामा मस्जिद में नमाज अदा करते मुसलमान
लुधियाना, 26 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): ईद का दिन नफरतों को मुहब्बत में बदलने का संदेश देता है। जो फिरकापरस्त ताकतें देश में नफरत की राजनीति करना चाहती हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह बात आज यहां पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना में ईद उल फितर के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय समागम के दौरान हजारों मुसलमानों को संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कही।
शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी
लुधियाना, 16 जून 2017 (मनीषा शर्मा): रोजदारों ने आज शहर भर की विभिन्न मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा की और विश्व शांति की दुआ की गई। फील्डगंज चौंक में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में इस मौके पर हजारों मुस्लमानों को संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रमजान का मुबारक महीना दुनिया भर के इंसानों के लिए रहमत है। इस पवित्र महीने में रोजदारों के साथ-साथ सभी इंसानों को अल्लाह ताआला का विशेष कर्म होता है।
जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज में संबोधित करते हुए शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी
लुधियाना, 09 जून 2017 (मनीषा शर्मा): पवित्र रमजान शरीफ के तीसरे जुम्मे की नमाज अदा करने से पहले हजारों मुस्लमानों को संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रमजान शरीफ बंदे का अपने रब्ब से इजहार-ए- इश्क का महीना है। बंदा अपने रब्ब को राजी करने के लिए उसके हुक्म के मुताबिक अपना वक्त गुजारता है।
शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी
लुधियाना, 2 जून 2017 (नील कमल सोनू): पवित्र रमजान महीने के आज पहले जुम्मे की नमाज शहर भर में लाखों मुस्लमानों ने विभिन्न मस्जिदों में अदा की। इस मौके पर फील्डगंज चौंक स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों मुस्लमानों को संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रोजा इंसान को बुराइयों से रोक कर अच्छाई की तरफ ले जाता है।