Articles by "राजनीति"
Showing posts with label राजनीति. Show all posts
जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पदाधिकारी स्व: राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए
जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पदाधिकारी स्व: राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए
लुधियाना, 20 अगस्त 2017 (मनीषा शर्मा): देश के पूर्व प्रधानमंत्री शहीद राजीव गांधी का जन्म दिवस जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) द्वारा जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी की अध्यक्षता में स्थानीय कांग्रेस भवन में प्ररेणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की युवा सोच को नमन करते हुए स्व: राजीव गांधी की तस्वीर के समक्ष कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित किये।
गुरदीप सिंह गोशा गुलदस्ते भेंट कर सुखबीर बादल को जनम दिवस की बधाई देते हुए
गुरदीप सिंह गोशा गुलदस्ते भेंट कर सुखबीर बादल को जनम दिवस की बधाई देते हुए
लुधियाना, 10 जुलाई 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): यूथ अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के जन्म दिवस पर उनको गुलदस्ते भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
आल इंडिया आर टी आई के नेशनल प्रधान राजन राणा व उपप्रधान रिषभ कनोजिया को शिव सेना पंजाब में शामिल करते हुए चेयरमैन राजीव टंडन
लुधियाना, 26 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): आल इंडिया आर टी आई के नेशनल प्रधान राजन राणा व उपप्रधान रिषभ कनोजिया ने आज बसंत रिजार्ट में प्रेस वार्ता कर अपनी पूरी टीम के साथ शिव सेना पंजाब में शामिल होने की घोषणा करते हुए कहा कि हिन्दू समाज के कार्यो के लिये अगर कोई सही प्लेटफॉर्म है तो वो शिव सेना पंजाब है। इस अवसर पर शिव सेना नेताओ राजीव टंडन, निश नारंग, अमित कौंडल, प्रिंस शर्मा, सन्नी मेहता ने शिव सेना में शामिल होने वाले सभी नेताओं का सिरोपा डाल कर स्वागत किया।
पवन दीवान
लुधियाना, 26 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): पंजाब कांग्रेस महासचिव पवन दीवान ने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रहम मोहिन्दरा के प्रयत्नों के चलते स्वास्थ्य क्षेत्र में आए साकारात्मक सुधारों का स्वागत किया है और इसे राज्य के सेहत विभाग की सेहत सुधारने की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है।
कैंप ऑफिस में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान शहरी गुरप्रीत गोगी व अन्य
लुधियाना, 24 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): पंजाब के किसान पिछले दस बर्षों से भाजपा अकाली की बुरी नीतियों के चलते कर्ज के बोझ तले दबे पड़े हुए थे और अपनी दी हुई वोटों का खमियाजा भुगत रहे थे जिसके चलते कई किसान इस कर्ज के कारण काल का ग्रास बने। कांग्रेस के सत्ता में आने पर आज दस बर्षों के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के किसानों के ऋण माफ़ करने की घोषणा के बाद किसानों के चेहरे ख़ुशी से महके है उक्त शब्द कैंप ऑफिस में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान शहरी गुरप्रीत गोगी ने कहे।
पंजाब कांग्रेस महासचिव पवन दीवान सचिव सुनील दत्त के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मिलते हुए
लुधियाना, 14 जून 2017 (मनीषा शर्मा): पंजाब कांग्रेस महासचिव पवन दीवान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा राज्य के लघु व मध्यम स्तर के किसानों को बिजली सब्सिडी मुहैया करवाने हेतु खुद अपनी बिजली सब्सिडी छोड़े जाने के कदम का स्वागत किया है। इसका बड़े किसानों को भी अनुसरण करना चाहिए, ताकि सब्सिडी का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।
सरबजीत सिंह को ईशर नगर वार्ड नं. 62 का प्रधान नियुक्त करते निर्मल सिंह कैड़ा
लुधियाना, 05 जून 2017 (नील कमल सोनू): आज कांग्रेस सेवा दल के प्रधान निर्मल सिंह कैड़ा की अगवाई में ईशर नगर में मीटिंग हुई। इस मौके पर कैड़ा ने बताया कि नगर निगम चुनाव की तैयारीयों कांग्रेस सेवा दल के वर्करों को लामबंद किया जा रहा है ताकि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की जीत को सुनिष्चित किया जा सके। उन्होनें ने सुखबीर बादल के सरकार के खिलाफ धरना लगाने के ब्यान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘‘नौ सौ चूहे खा के बिल्ली हज को चली’’, उन्होने ने कहा कि अकाली बाजपा सरकार ने पिछले दस साल में पंजाब को पूरी तरह से लूटा है और पंजाब को कंगाल कर दिया है।
लुधियाना, 02 जून 2017 (नील कमल सोनू): यूथ अकाली दल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने गठबंधन सरकार के शासनकाल में भाजपा कोटे से बतौर संसदीय सचिव कार्यरत रहते समय नवजोत कौर सिद्धू की तरफ से सता में भागीदार होने के बावजूद अपनी ही सरकार के हर छोटे बड़े फैसले पर छींटाकशी कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाली सिद्धू की रेत खड्डो की नीलामी में हुए भ्रष्टाचार पर खामोशी का संज्ञान लेते हुए कहा कि की शायद उन्हें रेत घोटाले की भनक नहीं लगी। लगता है सता परिवर्तन के बाद उन्हें पंजाब में राम राज्य जैसा आभास होने लगा है।