Home >> ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना >> प्रदर्शनी >> फैशन >> लाइफ स्टाइल >> हिंदी समाचार >> लुधियाना में पहली बार सेलेब्रिटी एवं बॉलीवुड डिज़ाइनरों ने लगाई प्रदर्शनी
प्रदर्शनी के दौरान डिज़ाइनर कपड़ो को देखते एक महिला
प्रदर्शनी के दौरान डिज़ाइनर कपड़ो को देखते एक महिला
लुधियाना, 01 जुलाई 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): होटल रेडिसन ब्लू लुधियाना में दिल्ली और मुम्बई के मशहूर सेलेब्रिटी एवं बॉलीवुड डिज़ाइनरों ने दो दिवसीय अपने तैयार किये कपड़ो की प्रदर्शनी लगाई। गुड़गांव से बेस्ट प्राइस शो के की संस्थापक प्रिया लखनपाल ने बताया की ये प्रदर्शनी पहले मुम्बई व दिल्ली में लगायी गयी थी। हमने पंजाब में लुधियाना शहर को चुना है। यहाँ यह प्रदर्शनी पहली बार लगाई है क्योकि लुधियाना एक इंडस्ट्री हब है। लुधियाना के लोगो को डिज़ाइनर कपड़ो का क्रेज़ है।

डिज़ाइनर अंजू मोदी जिन्होने फिल्म बाजी राव मस्तानी, देवदास, रामलीला में अपने कपडे सभी फिल्म स्टार के लिए तैयार किये थे, वो पहली बार लुधियाना में पंजाब की डिमांड को देखकर अपने डिजाईन लेकर आयी है।

प्रिया लखनपाल ने कहा कि दिल्ली और मुम्बई में तो डिज़ाइनर कपड़ो की बहुत डिमांड है। अब पंजाब के लोग भी शॉपिंग के लिए दिल्ली और मुम्बई जाते है। इसलिए हम ने सोचा क्यों नहीं हम जो रेट दिल्ली और मुम्बई में सेल करते है, उनसे भी कम रेट पर कपडे पंजाब के लोगो को दिए जाये।

इस प्रदर्शनी में शामिल होने वाले डिज़ाइनर शम्मी बिंद्रा, मोना सूद, रूचि बावा, सोनिया ओबरॉय, पेरी विज ने कहा की ऐसी पर्द्शनी लुधियाना जैसे शहर में हर महीने लगनी चाहिए। डिज़ाइनर प्रिय लखनपाल ने बताया की लुधियाना वालो का क्रेज़ देखते हुए वो अब सितम्बर में भी यहाँ प्रदर्शनी लगाएँगी।