Home >> ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना >> जागरूकता अभियान >> पुलिस सांझ केंद्र >> हिंदी समाचार >> पुलिस सांझ केंद्र आतम नगर द्वारा नशों के खिलाफ जागरूकता बैठक का आयोजन
पुलिस सांझ केंद्र आतम नगर द्वारा नशों के खिलाफ जागरूकता बैठक के दौरान नशों के खिलाफ स्लोगन दिखते लोग
लुधियाना, 26 जून 2017 (ऑनलाइन न्यूज़ लुधियाना): पुलिस सांझ केंद्र आतम नगर लुधियाना द्वारा नशों के खिलाफ जागरूकता बैठक का आयोजन किरण अस्पताल, गिल रोड पर डॉक्टर तिरलोचन सिंह एम.डी. और इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह इंचार्ज सब डिवीज़न आतम नगर की अध्यक्षता में किया गया।
इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया की पंजाब सरकार के आदेश पर नशों के खात्मे के लिए मुहिम के तहत सारे पंजाब मे पुलिस साँझ केंद्र द्वारा नशों के खिलाफ जागरूकता कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की नशा पंजाब की जवानी की बुरी तरह प्रभावित कर रहा है, नोजवानो को नशे से दूर रह कर पंजाब को खुशहाल बनाना चाहिए और पंजाब की तरक्की का हिस्सा बनना चाहिए।

इस अवसर पर अवतार सिंह तारी प्रधान स्टेट ट्रांसपोर्ट एडवाइजरी कमेटी ने कहा की पंजाब सरकार ने चार महीने में नशों का खात्मा कiरने की जो कसम खाई थी उसी पर अमल किया जा रहा है। लोक गायक एवं मेंबर सांझ केंद्र मखनप्रीत सिंह ने कहा की वह अपने गीतों की जरिये भी नोजवानो को नशों से दूर रहने की लिए प्रेरित करते है और शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह के दिखाए रस्ते पर चलने की नसीहत दी।

हॉस्पटल में मौजूद सभी मरीजों एवं उनके रिश्तेदारो और मोके पर मौजूद लोगों को भी नशों के बुरे प्रभावो के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव सुखविंदर सिंह सोहल, डॉक्टर तिरलोचन सिंह, डॉक्टर बलबीर सिंह, अवतार सिंह तारी, सतिंदरपल सिंह टीटू प्रधान स्कूटर मार्किट गिल चौक, बलजिंदर सिंह चेयरमैन स्कूटर मार्किट गिल चौंक, इंचार्ज गुरदीप सिंह (सांझ केंद्र थाना मॉडल टाउन), इंचार्ज दलजीत सिंह (सांझ केंद्र थाना दुगरी), इंचार्ज अशवनी कुमार (सांझ केंद्र थाना शिमलापुरी), दिलबाग सिंह, रंतेशपाल वर्मा, कुलप्रीत सिंह एवं अन्य बैठक में शामिल हुए।