Home >> District Congress >> Hardik Kumar >> Pandit Jawaharlal Nehru >> Politics >> भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व: पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व: पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व: पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए
लुधियाना, 27 मई 2018 (हार्दिक कुमार): आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) द्वारा जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी की अध्यक्षता में स्थानीय कांगे्रस भवन में श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित हुए कांग्रस कार्यकर्ताओं ने स्व जवाहर लाल नेहरू को नमन करते हुए उनके द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलने की शपथ ली व चाचा नेहरू की तस्वीर के समक्ष फूल अर्पण किये।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के प्रधान गुरप्रीत गोगी ने कहा कि बच्चों के प्यारे पंडित जवाहर लाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक थे। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर 1889 को जन्में पंडित नेहरू ने अपना जीवन एक स्वाधीनता सेनानी के रूप में शुरू किया था तथा युवा अवस्था में महात्मा गांधी के आंदोलन के साथ जुड़ गए थे तथा आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गए। भारत पाकिस्तान बंटवारे के बाद उन्होंने देश की सत्ता संभालते हुए भारत को विकास की राह पर ले जाने का कार्य किया तथा देश के विकास के लिए कई पंचबर्षीय योजनाए शुरू कर देश को गुलामी के अन्धकार से निकाल कर विकास के मार्ग की राह दिखाई। उन्होंने संसार को पंचशील का सिद्धांत दिया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से अत्याधिक स्नेह करते थे तथा उनके साथ समय व्यतीत करते थे और आज भी बच्चे चाचा नेहरू को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट करते है।

इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी की लड़ाई से लेकर देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई। इस अवसर सीनियर डिप्टी मेयर शाम सूंदर मल्होत्रा, पूर्व डीजीपी डी आर भट्टी, नितिन खन्ना, मनीषा कपूर, भानु कपूर, गुरप्रीत गिल, बाबा सुभाष, रोशन लाल, मुनीश कपूर, मोनू, के पी राणा, पियारे लाल, अमित टंडन, सुरिंदर शर्मा, रिंकू कुमार, सुभाष चन्दर आदि उपस्थित हुए।