Home >> Ekta Kapoor >> Entertainment >> Rajinder Ahuja >> Star Plus >> Television >> एकता कपूर ने अपने नये शो का नाम बदला!
एकता कपूर
एकता कपूर
लुधियाना, 05 जून 2018 (राजिंदर आहूजा): ऐसी खबर है कि एकता कपूर ने स्टार प्लस पर जल्द ही प्रसारित होने वाले अपने नये शो का नाम बदल दिया है। सूत्रों के अनुसार विवेक दहिया और करिश्मा तन्ना अभिनीत इस शो को प्रोड्यूस कर रहे एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स ने इसका नाम पहले ‘शैतान’ रखा था।

एकता के आगामी शो का नाम अब ‘कयामत की रात’ होगा। हालांकि, इस प्रोड्यूसर ने सुपरनेचुरल जोनर में अपने पहले के शोज के साथ, अपनी जगह बनाई है। ऐसी खबर है कि एकता कपूर अपने आगामी बड़े शो को लेकर काफी सर्तक हैं। वह छोटी से छोटी चीज भी बिलकुल सटीक करना चाहती हैं। कलाकारों से लेकर प्रोडक्शन के छोटे-छोटे पहलुओं तक, एकता कपूर हर बारीक चीज पर नजर रख रही हैं। इतना बड़ा फैसला लेने के पीछे की वजह रही वह चीज, जिन पर वह भरोसा करती हैं।

सूत्रों का कहना है, "एकता ने अंकज्योतिष के कारण अपने आगामी शो का नाम ‘शैतान’ से ‘कयामत की रात’ करने का फैसला किया।"